फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passenger gave notice to Railways when his pants got torn due to screw in train

Jhansi News: ट्रेन में निकले पेच से फटी पैंट तो यात्री ने रेलवे को थमाया नोटिस

Sat, 07 Oct 2023 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Passenger gave notice to Railways when his pants got torn due to screw in train
मांगा साढ़े पांच हजार रुपये हर्जाना, शुक्रवार को रेल प्रशासन के लीगल सेल में पहुंचा मामला
विज्ञापन

13 सितंबर को टीकमगढ़ से भोपाल जा रहा था यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रेनों में यात्रियों को अक्सर असुविधा होना आम बात हो गई है। कभी किसी के खाने में कीड़ा निकल आता है, तो कभी मांस का टुकड़ा। कभी तकिया-चादर गंदा मिल जाता है तो कभी चूहे यात्रियों का सामान तक कुतर जाते हैं। कई बार तो बाथरूम के दरवाजे या सीटों के आसपास नुकीले पेच से यात्रियों को चोट तक लग जाती है...यूं तो अधिकांश यात्री जल्दबाजी के चक्कर में इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन कई अपनी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं। ट्रेन में हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक यात्री ने सीट में निकले पेच के कारण सफर के दौरान पैंट फटने पर रेलवे को नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं यात्री ने साढ़े पांच हजार रुपये हर्जाने की भी मांग की है। शुक्रवार को रेल प्रशासन द्वारा मामला लीगल सेल के पास भेजा गया।
खजुराहो से भोपाल के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस में 13 सितंबर को टीकमगढ़ निवासी महेश प्रसाद खरे सफर कर रहे थे। वे ट्रेन के डी-4 कोच की सीट नंबर 54 पर बैठकर टीकमगढ़ से भोपाल जा रहे थे। इसी बीच सीट के पास निकले एक स्क्रू (पेच) से उनकी पैंट फट गई। जिससे यात्रा के दौरान उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। इस दौरान भोपाल पहुंचने के बाद इस यात्री ने वकील के जरिये रेलवे को लीगल नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इस नोटिस में कहा गया है कि रेलवे की गलती की वजह से उसकी पैंट फटी है। सीट के पास निकले स्क्रू से उसका शरीर भी घायल हो सकता था, उसे चोट भी लग सकती थी। पैंट फटने से यात्रा के दौरान उसे दूसरे यात्रियों के सामने काफी शर्म भी महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नोटिस के माध्यम से यात्री ने रेलवे से 2500 रुपये पैंट की कीमत, 2500 रुपये मानसिक पीड़ा उठाने के और 500 रुपये नोटिस व्यय मांगा गया है। रेलवे की ओर से यह मामला अपनी लीगल सेल को हस्तांतरित कर दिया गया है। यात्री की ओर से रेलवे को दिया गया नोटिस शुक्रवार को चर्चा में बना रहा।
---
केस-1
वर्ष 2022 में लोकमान्य तिलक टर्मनस से बलिया जा रही एक्सप्रेस के एसी कोच में चूहे उत्पात मचा रहे थे। ललितपुर में ट्रेन रोककर चूहों को निकाला गया था। इसके अलावा लॉकडाउन में रेलवे स्टेशन पर बंद रहे रेस्टोरेंटों में भी चूहों ने खूब उत्पात मचाया था। चूहों ने रेस्टोरेंट की दीवारों को खोखला कर दिया था।

--
केस-2
उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी के जनरल कोच में जून 2023 में एक महिला अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी। तभी बर्थ के पास एक नुकीला पेच निकला हुआ था। इसकी रगड़ से महिला के ब्लाउज की आस्तीन फट गई थी। महिला की बांह में खरोंच भी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed