फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passenger falls from moving train onto platform, RPF personnel saves his life

Jhansi News: चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरा यात्री, आरपीएफ कर्मी ने बचाई जान

Thu, 12 Feb 2026 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Passenger falls from moving train onto platform, RPF personnel saves his life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। चलती ट्रेन में सवार हो रहे यात्री का संतुलन बिगड़ने से प्लेटफार्म पर गिर गया। इससे पहले कि वह प्लेटफार्म से नीचे पटरी पर गिरता, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ सिपाही ने भागकर उसे खींच लिया और जान बचाई।

नई दिल्ली से चलकर तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही केरला एक्सप्रेस (12626) रात करीब दो बजे प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना हुई। इसी बीच चलती ट्रेन में सवार हो रहे यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गया। यह देख प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राजीव शर्मा ने भागकर यात्री को बचाया। पूछताछ करने पर यात्री अनुराग (51) निवासी बसंती जुही कानपुर ने बताया कि वह झांसी से पालघाट जा रहा था। उसका कोच बी-4 की सीट 39 पर आरक्षण था। यात्री की जान बचाने पर मौजूद यात्रियों ने कांस्टेबल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed