{"_id":"5e17361d8ebc3e87a91f488f","slug":"passanger-train-ke-koch-me-yatri-ne-lagayi-fansi-jhansi-news-jhs1570574158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन के कोच में यात्री ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन के कोच में यात्री ने लगाई फांसी
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : ???? ????
पैसेंजर ट्रेन के कोच में यात्री ने लगाई फांसी
- कपड़ों से मिला दिल्ली से बैतूल की यात्रा का टिकट
- घटना के समय रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी थी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी झांसी आगरा पैसेंजर के एक कोच में बुधवार की रात 50 वर्षीय अज्ञात यात्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर सात पर खड़ी होने पर यात्रियों ने उसे लटका देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके कपड़ों से दिल्ली से बैतूल जाने का टिकट मिला है।
आगरा जाने वाली 51815 पैसेंजर झांसी से सुबह 7.25 बजे रवाना होती है। बुधवार की रात यह ट्रेन स्टेशन यार्ड में खड़ी थी, तभी कोच नंबर 11584 में 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ने सामान रखने की बर्थ पर मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब पैसेंजर को प्लेटफार्म सात पर लाकर खड़ा किया गया तो यात्रियों को वह लटका दिखाई दिया। उसकी जीभ बाहर निकली थी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने जांच के दौरान मृतक के कपड़ों से नई दिल्ली से बैतूल का टिकट बरामद किया, जो आठ जनवरी को जारी हुआ था। मृतक नीले रंग का स्वेटर, काले रंग की जींस, ट्रैक सूट पहने था। बाल चेहरे तक लंबे थे। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बेतूल पुलिस से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।