{"_id":"66ad6f2e09508e9c84059ae4","slug":"pass-system-started-for-attendants-in-medical-college-jhansi-news-c-11-jhs1002-363724-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए शुरू की पास व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए शुरू की पास व्यवस्था
विज्ञापन
- भर्ती की फाइल बनने के साथ ही बनाकर दिए जा रहे दो पास
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज ने वार्ड में भर्ती होने वाले रोगियों के परिजनों के लिए पास की व्यवस्था लागू कर दी है। जिस काउंटर पर भर्ती होने की फाइल बनाई जा रही है, वहीं दो तीमारदारों के पास बनाए जा रहे हैं।
अमर उजाला ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू तथा सामान्य वार्डों में रोगियों से ज्यादा तीमारदारों की भीड़ होने की खबर प्रकाशित की थी। अब कॉलेज प्रशासन ने वार्डों में तीमारदारों की संख्या कम करने के लिए पास की व्यवस्था लागू कर दी है। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि वार्डों में भीड़ से रोगियों में संक्रमण का खतरा रहता है और डॉक्टर व पैरामेडिकल कर्मियों को उपचार में भी दिक्कत होती है। इसके चलते पास की व्यवस्था कर दी गई है। प्रत्येक रोगी के परिजनों को दो पास दिए जाएंगे।
0- सोमवार से 208 सीसीटीवी से होगी निगरानी
झांसी। सीएमएस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे सोमवार को चालू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ सीसीटीवी खराब हो गए थे, जिन्हें सही करने का ठेका दिया जा चुका है। अभी तक सिर्फ एक कंट्रोल रूम से निगरानी की जाती है, मगर जल्द चार कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।