फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Partially burnt body of a married woman found lying in a deserted field.

Jhansi News: सुनसान खेत में पड़ा मिला विवाहिता का अधजला शव

Sat, 09 May 2026 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Partially burnt body of a married woman found lying in a deserted field.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी/बंगरा। उल्दन थाने के पठाकरका गांव के बाहर सुनसान इलाके में सूखे गहरे नाले के पास शनिवार दोपहर विवाहिता की अधजली लाश बरामद हुई। लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, जिसमें उसका चेहरा, हाथ एवं पांव बुरी तरह जल गया। चेहरा नष्ट हो जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना स्थल से शराब की खाली बोतल एवं चार-पांच प्लास्टिक की गिलास बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मौत से पहले विवाहिता ने संघर्ष भी किया। घटनास्थल से उसकी पायल और टूटी चूड़ियों के टुकड़े बरामद हुए हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत अन्य पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी सुबूत जुटाए।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पठाकरका गांव के बाहर माते की खिरक में अखिलेश्वर कुशवाहा का खेत है। उन्होंने यह खेत बंटाई पर दिया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे खेत के मजदूर जब वहां पहुंचे, तो वहां नाले के पास महिला का अधजला शव पड़ा था। थोड़ी ही देर में उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। शव के पास अधजली लकड़ी एवं झाड़ी पड़ी हुई थी। उनके सहारे शव को जलाने की कोशिश की गई। शव से थोड़ी दूर पर चूड़ियों के टुकड़ों के साथ ही लेडीज चप्पल, पायल भी पड़ी थी। विवाहिता के कान से बूंदें भी गायब थे। शव के पास ही दुपट्टा भी पड़ा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई भी विवाहिता की शिनाख्त नहीं कर सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि फसल कटाई के बाद इस तरफ कोई भी नहीं आता। कुछ लोगों ने देर-रात चार पहिया वाहन के जाने की बात बताई है। पुलिस के मुताबिक चेहरा काफी अधिक जल जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। उसकी उम्र करीब तीस साल है। पहनावे से वह विवाहिता लग रही है। सीओ टहरौली असमा वकार का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed