फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parshuram yatra walk in city

शहर में घूमी परशुराम की शोभा यात्रा

Mon, 06 May 2019 01:13 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 06 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
parshuram yatra walk in city
parshuram yatra - फोटो : amarujala
झांसी। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रथों पर विराजे भगवान परशुराम, ऋषियों और देवी देवताओं के स्वरूपों का लोगों ने जगह - जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के परिसर में दोपहर बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। डीजे और बैंड बाजे की धुनों के बीच यात्रा खंडेराव गेट, पंचकुइयां चौराहा, कोतवाली की ढाल, गंधीगर का टपरा, मानिक चौक आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर वापस लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में पहुंची। इसमें रथों और घोड़ों पर सप्त ऋषियों के अलावा भगवान शंकर, गणेश, श्री राम दरबार तथा अन्य देवताओं के स्वरूप और धर्मगुरु विराजमान थे। शोभायात्रा में शामिल लोग केसरिया पगड़ी पहन कर भगवान परशुराम की महिमा भजनों पर भक्ति नृत्य कर रहे थे। इससे पहले लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक व राजनीतिक प्रगति के लिए जरूरी है कि समाज के सभी लोग एकजुट हों। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अनुराग शर्मा, समाज सेविका अनुराधा शर्मा, महंत विष्णु दत्त स्वामी, लल्लन महाराज, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल, नगर विधायक रवि शर्मा, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, पुरुषोत्तम स्वामी, गोकुल दुबे, अंचल अड़जरिया, पीयूष रावत, चंद्रशेखर तिवारी, राजीव बबेले, दिनेश भार्गव, पुन्नू महाराज, उमेश बबेले, कविता शर्मा, विवेक गोस्वामी, अमित चिरवरिया, पीएन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 इधर, शहर स्थित परशुराम जी के मंदिर में झांकी सजाई गई। मुकेश सिद्ध, आलोक दुबे, महेश तिवारी, अनिल रावत, विजय शर्मा, अजय त्रिपाठी, कृपा शंकर दुबे ने प्रसाद वितरण किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्र का हुआ अनावरण
झांसी। भगवान परशुराम जयंती समारोह महासमिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल पार्क स्थित हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम के चित्र का अनावरण और पूजन हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आदर्श है। उन्होंने समाज के लिए बहुत त्याग किया हैं। हमें उनके  त्याग, तपस्या और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर लल्लन महाराज, विधान परिषद परिषद सदस्य रमा निरंजन, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, संयोजक रवीश त्रिपाठी, मनोज पाठक, पंकज पाराशर, कमलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ब्रह्म तेज मय परशुराम....
भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड प्रगतिशील साहित्यकार संस्थान के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी हुई। इसमें राजेश तिवारी मक्खन ने ब्रह्म तेज मय परशुराम प्रभु को शत शत बार प्रणाम.. प्रस्तुत किया। इसके अलावा प्रेम नारायण साहू, रंजना विद्रोही, नाथूराम जतारिया, मौलाना सागर कादिरी ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed