फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parshnath mahamandal vidhan me gunje jaykare

पार्श्वनाथ महामंडल विधान में गूंजे जयकारे

Sun, 17 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
parshnath mahamandal vidhan me gunje jaykare
पार्श्वनाथ महामंडल विधान में गूंजे जयकारे
विज्ञापन

झांसी। महानगर के करगुवां स्थित जैन तीर्थ में पुलक जनचेतना मंच और महिला जागृति मंच द्वारा महामस्तकाभिषेेक और पार्श्वनाथ महामंडल विधान में भगवान के जयकारे गूंजे। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते।

तीर्थ क्षेत्र पर पुलक परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले 24 तीर्थंकरों का महामस्तकाभिषेक किया। सिंघई सुमत चंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया। विधान में सौधर्म इंद्र सविता विनोद जैन, सनत इंद्र धर्णेंद्र जैन, माहेंद्र इंद्र राजेश जैन, ईशान इंद्र संजय जैन ने स्वप्निल जैन के मंत्रोच्चारण के साथ अर्घ्य समर्पित किए। शांतिधारा करने का सौभाग्य विजय जैन, अनिल जैन, रमेश चंद्र, कमल जैन को मिला। महाआरती राजीव जैन ने की। महिला जागृति मंच द्वारा आयोजित मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में पूजा जैन प्रथम, अंजली जैन द्वितीय, बैलून फुलाओ प्रतियोगिता में कल्पना जैन प्रथम, सविता जैन द्वितीय रहीं। वन मिनट प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय सहकार्याध्यक्ष विनोद जैन, मुकेश जैन, संगीता जैन, सविता जैन, राखी जैन, साधना जैन, सरोज जैन, रीता जैन, मीना जैन, शशि जैन, इंदु जैन, राजकुमार जैन, अनूप जैन, कमल जैन, अशोक जैन, प्रसन्न जैन, समर्पण जैन, जिनेंद्र जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed