{"_id":"6345c68562bbf127b4703d36","slug":"parsad-jhansi-news-jhs230692133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पार्षदों ने गोवा में खाया-पिया, घूमे और शॉपिंग की; 15 लाख का बिल निगम को थमा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पार्षदों ने गोवा में खाया-पिया, घूमे और शॉपिंग की; 15 लाख का बिल निगम को थमा दिया
Wed, 12 Oct 2022 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:09 AM IST
सार
नगर निगम से पिछले दिनों 11 पार्षदों ने कोच्चि तो छह पार्षदों ने पणजी (गोवा) का टूर किया था। भ्रमण से लौटने के बाद गोवा गए पार्षदों ने 15 लाख रुपये के बिल नगर निगम को भुगतान के लिए दिए।
विज्ञापन
Bill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर पार्षदों ने कोच्चि और गोवा में खूब मौज काटी। पार्षद गोवा और कोच्चि के महंगे होटलों में ठहरे और खाया-पिया। जमकर शॉपिंग की। इसके बाद जब लौटकर आए तो बिल नगर निगम को थमा दिया। 17 पार्षदों ने कुल पांच दिन के भ्रमण पर 15 लाख रुपये खर्च किए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक पार्षद ने करीब 88 हजार रुपये खर्च किए। जबकि इन जगहों पर एक सामान्य व्यक्ति का खर्च करीब 30-35 हजार रुपये होता है। अब जब निगम में बिल पहुंचे तो लेखा विभाग ने आपत्ति लगाकर बिल रोक दिए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम से पिछले दिनों 11 पार्षदों ने कोच्चि तो छह पार्षदों ने पणजी (गोवा) का टूर किया था। भ्रमण से लौटने के बाद गोवा गए पार्षदों ने 15 लाख रुपये के बिल नगर निगम को भुगतान के लिए दिए। लेखा विभाग के पास बिल पहुंचे तो जांच में सामने आया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान होटल में रुकने, खाने-पीने और घूमने पर बढ़-चढ़कर खर्च किए। इसके साथ ही बिल जीएसटी लगाकर नहीं दिए गए हैं। जबकि शासन ने जीएसटी लगे बिलों पर ही भुगतान करने के लिए कहा है। इस पर लेखा विभाग ने आपत्ति लगाकर भुगतान रोक दिया। खास बात यह है कि पार्षदों के एक दल ने तो भ्रमण के दौरान की गई शॉपिंग तक का बिल जोड़ दिया। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन
इस बार करानी पड़ी निगम में आमद
पार्षदों के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान इस बार कोच्चि और पणजी सिटी कॉरपोरेशन में आमद कराई। पार्षदों ने वहां पर काम करने के तरीके को जाना और कई जानकारियां प्राप्त की। इस बार हर दल के साथ एक-एक निगम अधिकारी को भेजा गया था। इससे पहले शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर पार्षद घूम आते थे, लेकिन निगम में नहीं जाते तक नहीं थे।
विज्ञापन
अब तीसरे दल के इंदौर, उज्जैन जाने की तैयारी
पार्षदों के दो दलों के शैक्षणिक भ्रमण से लौटने के बाद अब पार्षदों का तीसरा दल इंदौर, उज्जैन और मुंबई जाने की तैयारी में है। पार्षदों ने इसे लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात की। पार्षदों ने कहा कि वे इंदौर में सफाई, उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर और मुंबई में बीएमसी को देखेंगे।
पार्षदों के बिल मिले हैं। बिलों में कुछ आपत्तियां हैं। जिसे दूर करने के बाद भुगतान किया जाएगा। - राजकिशोर, लेखाधिकारी