फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parkota damaged by encroachers

अतिक्रमणकारियों ने तोड़ा परकोटा, मचा हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
parkota damaged by encroachers
महानगर की ऐतिहासिक धरोहर परकोटे को तोड़कर अतिक्रमणकारी निर्माण कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को उनाव गेट परकोटे को कुछ दबंगों ने ध्वस्त कर निर्माण कराना शुरू कर दिया। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। मामला प्रशासन तक पहुंचा, तो मौके पर लेखपाल और पुलिस को भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। दरअसल, कुछ दिनों से उनाव गेट स्थित परकोटे को तोड़ने का काम चल रहा था। कई बार लोगों ने नगर निगम और प्रशासन ने परकोटे पर कब्जे की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। बुधवार को अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो गए। अतिक्रमणकारियों ने परकोटे के नीचे पड़े मलबे को हटवाना शुरू कर दिया। साथ ही, निर्माण कार्य कराने की तैयारी होने लगी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, तो अतिक्रमणकारियों ने लोगों को धमका दिया। इसकी शिकायत प्रशासन के पास पहुंची। मामले में नगर मजिस्ट्रेट ने लेखपाल और चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा। जिन्होंने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि पुरातत्व विभाग और प्रशासन को ऐतिहासिक धरोहर की कोई सुध नहीं है। इससे परकोटे कब्जों के शिकार होते जा रहे हैं। परकोटे पर निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत आई थी। जिसके बाद लेखपाल और चौकी इंचार्ज को भेजा गया था। रिपोर्ट मांगी गई है। तब तक के लिए काम रुकवा दिया गया है। सलिल कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed