{"_id":"603fdbc48ebc3eda4d71a5c7","slug":"parking-gundai-again-parsad-jhansi-news-jhs1899779116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग वालों की गुंडई के विरोध में उतरे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग वालों की गुंडई के विरोध में उतरे पार्षद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में चल रही पार्किंग वालों की गुंडई के विरोध में पार्षद भी उतर आए हैं। पार्षदों ने नगर आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर लोगों से हो रही अवैध वसूली और अभद्रता को रोकने की मांग की है। साथ ही व्यावसायिक भवनों पर पार्किंग शुल्क लगाने की मांग की है।
महानगर में पार्किंग के नाम पर चल रही गुंडई को लेकर लोगों में रोष पनप रहा है। रविवार को रायगंज निवासी एक रिटायर्ड बैंक अफसर से अवैध वसूली करने और अभद्रता करने का मामला सामने आया था। बैंक अफसर ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं महानगर में चल रहीं अवैध पार्किंग को लेकर पार्षदों मेें भी विरोध दिख रहा है। पार्षदों ने नगर आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर अवैध पार्किंग को बंद कराने की मांग की है। पार्षद दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा का कहना है कि अवैध पार्किंग बंद होनी चाहिए। पार्किंगों पर लोगों से गुंडई हो रही है। सदन में यह मुद्दा उठाया जाएगा।
पार्षद पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि महानगर में अवैध पार्किं गों का संचालन होने से नगर निगम को नुकसान हो रहा है। वहीं तमाम व्यावसायिक भवनों पर पार्किंग का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इन पर पार्किंग शुल्क लगाया जाए। पार्षद उमेश जोशी का कहना है कि महानगर में चल रहीं अवैध पार्किंग नगर निगम को नुकसान पहुंचा रही हैं, लेकिन निगम कुछ नहीं कर पा रहा है। लोगों से अभद्रता की जा रही है। कार्रवाई किया जाना चाहिए। पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने भी अवैध पार्किंगों को बंद कराने और नगर निगम की पार्किंग में आवेदन न आने पर नगर निगम से पार्किंग चलाए जाने की मांग की है।