{"_id":"5f4ff3a98ebc3e54397f901f","slug":"park-nirmad-to-damage-for-atikraman-reporters-news-jhs1753148113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया पार्क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया पार्क का निर्माण
विज्ञापन
सूजे खां खिड़की बाहर निर्माणाधीन पार्क में पसरा अतिक्रमण।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। नगर निगम फुटपाथों और जमीनों से कब्जे हटाने के दावे करता है, लेकिन निगम के पार्क का निर्माण बीते दो साल से अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। पार्क के लिए चिह्नित जगह पर वॉकिंग ट्रैक बन चुका है, लेकिन पूरे पार्क में अवैध कब्जों के चलते आगे के निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो पा रहे हैं।
महानगर के सूजेखां खिड़की बाहर आठ एकड़ जमीन पर पांच करोड़ रुपये से पार्क का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया था। ठेकेदार ने पार्क में निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया। 25 फीसद काम पूरा हो पाया, तब तक अवैध निर्माण बाधा बनने लगे। ठेकेदार ने नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवैध अतिक्रमण के बारे में जानकारी दी। बताया जाता है कि पार्क की जगह में कुछ लोग अवैध रूप से टपरे बनाकर रह रहे हैं। कई बार ठेेकेदार ने निर्माण कार्य कराया, तो लोगों ने निर्माण को ध्वस्त भी कर दिया। इसके चलते दो साल से काम बंद पड़ा है। निगम के अधिकारियों को भी निर्माण कार्य रुके होने की कोई सुध नहीं है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले नगर निगम का अतिक्रमण प्रवर्तन दल आया था, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय निवासी रामसेवक कुशवाहा ने पार्क का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
पार्क का निर्माण शुरू हुआ था तो राहत की उम्मीद थी, लेकिन अब तक काम लटका हुआ है।- पवन अग्रवाल
पार्क में अवैध रूप से लोग कब्जा किए हुए हैं। निगम को कई बार कहा, लेकिन कुछ नहीं हुआ।- रामसेवक कुशवाहा
पहले खंती का हाल बहुत बुरा था। पार्क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए, तो राहत मिले।- अशोक कुमार
पार्क के निर्माण को लेकर नगर निगम की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही। दो साल से काम बंद है।- विवेक कुशवाहा