फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parali par jurmana

ग्रासलैंड में जलाई जा रही पराली, अधीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 30 Oct 2022 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
parali par jurmana
झांसी। भारतीय चारागाहा एवं चारा अनुसंधान संस्थान (ग्रासलैंड) में पराली जलाने का मामला सामने आया है। प्रतिष्ठित संस्थान में भी पराली जलाने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। कृषि अधिकारी केके सिंह ने सीपरी बाजार थाने में प्रक्षेत्र अधीक्षक डा.अविनाश चंद्रा के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। जिलाधिकारी के मुताबिक धान कटाई का काम आरंभ होने के साथ ही सेटेलाइट के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी कराई जा रही है। इसी निगरानी के दौरान ग्रासलैंड में पराली जलाने की सूचना मिली। मौके पर जांच कराने पर इसकी पुष्टि हुई। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को अपने क्षेत्र में पराली न जलने देने की बात कही है। पराली जलने की दशा में लेखपालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कंबाइन हार्वेस्टर बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के नहीं चलाया जाएगा। इस दशा में चलता पाया जाने वाला हार्वेस्टर को तत्काल सीज कर दिया जाएगा। खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की बात उन्होंने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed