फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parali destroyed in jhansi

बीस रुपये का कैप्सूल नष्ट करेगा पराली, जानिए कैसे...

Sun, 08 Dec 2019 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
parali destroyed in jhansi
parali destroyed in jhansi
झांसी। खेतों की पराली वहीं खत्म करने के लिए गांवों में पाठशाला लगाई जा रही है। इसके जरिये किसानों को पराली खत्म करने के आसान तरीके बताए जा रहे। किसानों को इसमें इस्तेमाल होने वाली आवश्यक दवा भी मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

पराली जलाने के बाद हुए बवाल के बाद कृषि महकमा अब जाकर सतर्क हुआ है। पराली को खेत में ही नष्ट करने के लिए एक खास किस्म का कैप्सूल मंगवाया गया है। बीस रुपये की कीमत के इस कैप्सूल की मदद से खेत में ही पराली को आसानी से नष्ट किया जा सकता है। इन दिनों इसी कैप्सूल के इस्तेमाल के तौर-तरीके किसानों को समझाए जा रहे हैं। कृषि उप निदेशक कमल कटियार की अगुवाई में दल ने चिरगांव में कार्यशाला आयोजित की। उप निदेशक ने किसानों को बताया कि कैप्सूल में गुड़ एवं बेसन के घोल के साथ तैयार किया जाता है। इसके बाद पूरे खेत की पराली को एक जगह गढ्ढा बनाकर उसमें एकत्रित कर दिया जाता है। उसी ढेर में इस घोल का छिड़काव कर देते हैं। कुछ दिन छोड़ने के बाद पराली अपने आप उसमें घुलकर नष्ट होने लगती है। उनका कहना है कि इस विधि से नष्ट हुई पराली के अवशेष का खाद की तरह खेत में इस्तेमाल किया जा सकता है। उनका कहना है पराली नष्ट करने में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed