फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parali bured that now reaction do in DM

पराली जली तब अब नपेंगे डीएम

Tue, 03 Dec 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
parali bured that now reaction do in DM
झांसी। पराली जलने पर अंकुश न लगने से नाराज मुख्य सचिव ने जनपद के आला अफसरों को चेताते हुए कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान उन्होंने सख्त रवैया दिखाते हुए झांसी में बड़ी संख्या में पराली जलाने की घटनाओं पर नाराजगी जताई। पूरे मामले की रिपोर्ट तलब करते हुए कृषि उपनिदेशक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने मुख्य सचिव को बताया कि झांसी के 32 गांवों में लगभग 375 स्थानों पर पराली जलाए जाने की घटनाएं सामने आई। आश्रय स्थलों में गोवंश की मौत होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने पराली जलने की शिकायत मिलने पर अफसरों के खिलाफ भी अर्थदंड लगाए जाने की बात कही है। मुख्य सचिव ने कहा ग्रामीणों के साथ लेखपाल, थानाध्यक्ष एवं अन्य उच्चाधिकारियों पर ढाई हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक अर्थदंड लगाया जाएगा। उन्होंने हार्वेस्टर से कटाई को पूरी तरह बंद कराने के निर्देश दिए। कटाई करने वाले हार्वेस्टरों को जब्त करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed