{"_id":"5e03bcfd8ebc3e87e200f888","slug":"para-is-down-cold-is-increase-people-disturbe-jhansi-news-jhs1559134195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा गिरने से बढ़ी ठंड, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा गिरने से बढ़ी ठंड, लोग परेशान
विज्ञापन
नगर में बुधवार को दिन में 10.30 बजे तक कोहरा था। इलाइट चौराहा पर भी धूंध छायी थी। अमर उजाला
झांसी। महानगर में बुधवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। सुबह की शुरूआत तो कोहरे के साथ हुई लेकिन दोपहर में धूप खिलने से सर्दी से कुछ राहत मिल गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की वजह से सर्दी में इजाफा हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह पारा और गिरेगा। कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
इस सप्ताह लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आती जा रही है। सोमवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस था, जो कि मंगलवार को घटकर नौ डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को इसमें तीन डिग्री की और गिरावट आई और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।
ठंड के एक दर्जन मरीज भर्ती
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ठंड लगने की वजह से बुधवार को एक दर्जन मरीज भर्ती हुए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों को निमोनिया हो गया है। कुछ का बीपी व ह्रदय गति भी कम है। इनमें से कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ही, सुबह तड़के सैर पर न निकलने और रात में बिना वजह बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।