फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   para down and cold increase

पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

Mon, 24 Dec 2018 01:04 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 24 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
para down and cold increase
wether news jhansi - फोटो : demo
सर्दी के मौसम का मिजाज दिनोंदिन बदलता जा रहा है। तापमान लगातार गिर रहा है। कश्मीर में बर्फबारी का असर यहां पर भी दिखाई दे रहा है। अभी सर्दी और बढ़ेगी। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शाम होते ही लोग घरों की ओर भाग रहे हैं। केवल बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेशों में हो रही बर्फ वारी की वजह से इतनी ठंड पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सोमवार को ठंड का असर कम रहेगा और अधिकतम 24 तथा न्यूनतम 11, मंगलवार को भी अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन

 बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। शुक्रवार को ठंड और बढ़ेगी तथा न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को तापमान शुक्रवार की तरह ही रहेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह सर्दी में किसी तरह की नर्मी की गुंजाइश नहीं है। सोमवार से जरूर न्यूनतम और अधिकतम तापमान एक- एक डिग्री सेल्सियस ऊपर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed