फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   para 45 par, padne lgi hit strock ki mar

पारा पैंतालीस पार, पड़ने लगी हीट स्ट्रोक की मार

Wed, 01 May 2019 01:20 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 01 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
para 45 par, padne lgi hit strock ki mar
doop, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
जनपद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने के बाद लोगों पर हीट स्ट्रोक की मार पड़ने लगी है। चाहे सरकारी अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम, हर जगह हीट स्ट्रोक, दस्त के शिकार मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। चिकित्सक भी लोगों को सिर ढंककर घरों से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। मंगलवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व जनपद में अधिकतम तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद से लगातार तापमान में इजाफा होता गया। वहीं, गर्म हवाओं की गति भी बढ़ती गई। एक-दो दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की वजह से लोगों को बीमारियां घेरने लगी हैं। बिना सावधानी के घर से बाहर निकलने वाले लोग हीट स्ट्रोक, दस्त आदि का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि दो-तीन दिनों से ही हीट स्ट्रोक के मरीज ओपीडी में आना शुरू हुए हैं। मंगलवार को भी पांच-छह हीट स्ट्रोक के मरीज आए। वहीं, दस्त लगने के भी आठ-दस मरीज आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रजत जैन ने बताया कि हाल ही में उल्टी, दस्त और हीट स्ट्रोक के मरीज आने शुरू हुए हैं। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में मरीजों को सिर और शरीर के अन्य अंग ढककर ही बाहर निकलना चाहिए। अन्य सावधानियां भी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed