{"_id":"5fc698fb8ebc3e8cba6c4f09","slug":"panjab-officer-and-lalitpur-government-between-talk-jhansi-news-jhs1824262127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू की घर वापसी के लिए गृह विभाग और पंजाब के आला अफसरों में हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू की घर वापसी के लिए गृह विभाग और पंजाब के आला अफसरों में हुई बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पाकिस्तान में 13 साल जेल की सजा काट कर अमृतसर आए ललितपुर के सतवांसा गांव के सोनू सिंह मामले में उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने पंजाब के आला प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। गृह सचिव ने पंजाब सरकार के अफसरों से पूछा कि सोनू को भेजने में कौन-कौन सी प्रशासनिक औपचारिकताएं बाधा बन रही हैं। ताकि उन्हें दूर कर सोनू की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाए। पंजाब के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के गृह विभाग ने पाकिस्तान से रिहा होकर आए बंदियों की सुपुर्दगी के लिए खास नियम बनाए हैं।
गृह सचिव तरुण गाबा ने बताया कि गृह सचिव भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने सोनू मामले में पंजाब सरकार के आला अफसरों से बात की। पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि गृह विभाग ने पाकिस्तान से रिहा हुए बंदियों को सुपुर्द करने के विशेष नियम बनाए हैं। कई बंदी हवाई जहाज के माध्यम से अमृतसर पहुंचे थे। इन लोगों के अपने-अपने राज्यों, शहरों और गांवों में पहुंचने पर कोरोना संक्रमण का खतरा न बढ़ जाए और सुरक्षा कारणों से इन्हें जिम्मेदार सरकारी अफसरों को ही सुपुर्द किया जाएगा। गृह सचिव ने सचिवालय व जिला स्तर पर सभी औपचारिकताएं, व्यवस्थाएं पूरी करने और जल्द से जल्द सोनू की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।