{"_id":"58a4b16f4f1c1b5833d86d33","slug":"panic-spread-in-the-firing-msihaganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसीहागंज में फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसीहागंज में फायरिंग कर फैलाई दहशत
jhansi
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
मसीहागंज में फायरिंग कर फैलाई दहशत
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम आपसी विवाद होने पर चार युवकों ने सीपरी थाना क्षेत्र के मसीहागंज में फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को शाम छह बजे मसीहागंज निवासी मयंक यादव अपने तीन साथियों के साथ लाइसेंसी रायफल लेकर मुहल्ले में खड़ा था। वहां मुहल्ले में रहने वाला पुष्पेंद्र भी था। पुलिस का कहना है कि मयंक गाली गलौज कर रहा था। पुष्पेंद्र ने बिना किसी कारण गाली देने से मयंक को रोका। इस बात को लेकर विवाद हो गया। मयंक ने रायफल से गोलियां दागीं, जिससेक्षेत्र में दहशत फैल गई।
सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती फायरिंग करने वाले भाग निकले। इस मामले में पुष्पेंद्र ने मयंक व उसके तीन साथियों के खिलाफ एकराय होकर फायरिंग करने, गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी देने, दहशत फैलाने और 7सीएलए में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने मयंक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि जांच से पता चला है कि लाइसेंसी रायफल किसी गार्ड की है, जिसका नाम पता नहीं चला है। मयंक के तीन साथियों को भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।