फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panic in the blasts continued Bhojla

बम कांड से भोजला में दहशत बरकरार

Thu, 03 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Panic in the blasts continued Bhojla
झांसी। मंगलवार की रात सीपरी बाजार थानांतर्गत भोजला गांव के एक मकान में हुए विस्फोट की दहशत बुधवार को भी छाई रही। वहीं, उच्चाधिकारियों के आदेश पर की गई जांच पड़ताल के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने किसी भी तरह के बम के फटने से इंकार किया है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 11.25 बजे भोजला की दलित बस्ती में रहने वाले राजाराम पुत्र कथूले के घर पर तेज धमाका हुआ, जिससे मकान की एक दीवार में छेद हो गया। धमाका इतना तेज था कि करीब पांच सौ मीटर तक की परिधि में रहने वाले ग्रामीणों ने इसे सुना। इस वजह से लोग भागकर मौके पर पहुंचे। हालांकि, धमाके से कोई जनहानि या नुकसान नहीं हुआ था, फिर भी दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मौके पर बारूद की दुर्गंध महसूस की। परिजनों ने इस धमाके का कारण चुनावी रंजिश बताया। रात में पुलिस जांच पड़ताल कर लौट आई, लेकिन सुबह गांव में कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुबह से ही भोजला में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने दावा किया कि यह सुनियोजित हमला था, संयोग से वह लोग बच गए। इस घटना की जानकारी होने पर डीआईजी अजय मोहन शर्मा और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के आदेश पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड दोपहर में भोजला गांव पहुंचा। टीम के सदस्यों ने मिट्टी के कई नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि जांच रिपोर्ट में किसी भी तरह के बम विस्फोट से इनकार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed