फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayat made toilet see many wrong things

पंचायतों में बन रहे शौचालयों में सामने आईं खामियां

Fri, 05 Feb 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Panchayat made toilet see many wrong things
झांसी। ग्रामीण इलाकों में बन रहे सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में गंभीर खामियां सामने आई हैं। उपनिदेशक पंचायत दिनेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई जगह शौचालय के लिए पिट न बनाकर उनको पास के नाले से सीधे जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डीडी पंचायत ने अनियमितताओं पर मातहतों को फटकार लगाई। उन्होंने इसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक मोंठ के सिकंदरा में बन रहे शौचालय के पीछे बड़ा गढ्ढा बना था। इसमें गंदा पानी भरा होने के साथ ही यहां पिट भी नहीं बनाया गया था। शौचालय का कनेक्शन नाले में किया गया था। चिरगांव देहात में बन रहे शौचालय भी मानक के विपरीत पाया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय पोर्टल पर यहां काम पूरा बताया गया है जबकि मौके पर अधूरा है। डीडी पंचायत ने इस पर भी रोष जताते हुए निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायत भवनों के निर्माण भी कई अनियमितताएं पाई गईं। मोंठ में मडोरा खुर्द में 1.89 लाख खर्च होने के बावजूद पंचायत भवन में बैठने का कोई इंतजाम नहीं था। यहां भी इसे जल्द आरंभ करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed