फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayat elections reservation will re- publishing now Seven

पंचायत चुनाव- आरक्षण का सात को होगा पुन: प्रकाशन

Fri, 04 Sep 2015 12:28 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रकाशित हो चुकी प्रस्तावित आरक्षण सूची की विज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है। शासन द्वारा जारी नये कार्यक्रमानुसार अब इसका प्रकाशन छह व सात सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा तय कार्यक्रमानुसार जनपद में एक सितंबर को प्रस्तावित आरक्षण की सूची का प्रकाशन कर दिया गया था, परंतु प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में ं यह प्रकाशित नहीं हो पाई थी, जिसके चलते शासन ने कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। अब प्रस्तावित आरक्षण चार्ट के प्रकाशन के लिए छह व सात सितंबर की तिथि तय की गई है। छह से 10 सितंबर तक इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण 12 व 13 सितंबर को होगा। आपत्तियों के निस्तारण उपरांत सूचियों का अंतिम प्रकाशन 14 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

हालांकि, आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव की भी चर्चाएं हैं। इससे प्रस्तावित आरक्षण सूची में भी बदलाव करना होगा। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी के के सिंह ने बताया कि इस संबंध में किसी तरह के निर्देश अभी नहीं आए हैं। नये कार्यक्रमानुसार प्रस्तावित आरक्षण सूची का सात सितंबर को पुन: प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed