फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayat election voter list prakasan

पंचायत चुनाव: कोरम पूर करने को प्रकाशित कर दी गई मतदाता सूची

Sat, 23 Jan 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election voter list prakasan
झांसी। पंचायत चुनावों को लेकर सामान्य लोगों की उत्सुकता चरम पर है। बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची प्रकाशित होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन, प्रशासनिक बेपरवाही के चलते सिर्फ मतदाता सूची प्रकाशित करने का कोरम ही किसी तरह पूरा हो सका। आधी रात तक मतदाताओं की अंतिम संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी। सिर्फ कागजों में ही इसका जोड़ - घटाव चलता रहा।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं लेकिन, प्रशासनिक महकमा इसको लेकर अभी तक संजीदा नहीं हुआ है। नतीजतन मतदाता सूची में नाम जोड़ने से लेकर आपत्तियां निपटाए जाने तक जमकर लापरवाहियां उजागर हुईं। अफसरों के दिलचस्पी न लेने से मतदाता सूची में न नाम सही तरीके से जोड़े गए, न आपत्तियां ही निपटाई गईं। मतदाता सूची के त्रुटिपूर्ण होने से चुनावों के दौरान गड़बड़ी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन, अफसर फिर भी गंभीरता नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन

मतदाता सूची प्रकाशित करने की तिथि दिसंबर से बढ़ाकर 22 जनवरी की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बी प्रसाद की ओर से निर्वाचक नामावली के प्रकाशित करा दी गई लेकिन, मतदाताओं की कुल संख्या देर-रात तक तय नहीं हो सकी हालांकि बताया जा रहा है कि 17510 नाम परिवर्धित किए गए। इनमें से कुल 1114 संशोधन किए गए। नए नाम जोड़े जाने के बाद झांसी में मतदाताओं की संख्या बढ़कर करीब 100364 हो जाएगी जबकि पिछले पंचायत चुनावों के दौरान कुल 884085 मतदाता ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेंगे 1672 मतदान स्थल
चुनावी तैयारियों के मुताबिक जनपद में कुल 1672 मतदान स्थल बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कुल 759 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। बता दें, इस बार सभी चार पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायत, 6170 ग्राम पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाना है। ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म हो चुका जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल मार्च में खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed