{"_id":"5cf6d02fbdec2207194b1aa2","slug":"panch-maahall","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचमहल में दिखेगा ‘स्टार फोर्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचमहल में दिखेगा ‘स्टार फोर्ट’
Wed, 05 Jun 2019 01:40 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
jhansi news
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले में जल्द ही स्टार फोर्ट के चित्रों की गैलरी तैयार होगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को स्टार फोर्ट का सर्वे किया और फोटोग्राफी की। यह गैलरी किले के पंचमहल में बनाई जाएगी।
सैन्य क्षेत्र में होने के कारण सदर बाजार के छावनी इलाके में स्थित स्टार फोर्ट को साल में सिर्फ दो दिन ही जनता के लिए खोला जाता है। सामान्य दिनों में इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं है। ऐसे में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की इस अनमोल विरासत को देशी-विदेशी सैलानी जानें और देखें, इसके लिए भारतीय पुरातत्व विभाग अपने संरक्षित स्मारक किले के पंचमहल में गैलरी बनाने की तैयारी में है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इसमें स्टार फोर्ट के कई प्राचीन व नवीन चित्र सैलानियों को देखने के लिए मिलेंगे। बुधवार को भोपाल से आए विभाग के पुरातत्व अधीक्षक डॉ. राजेंद्र यादव व उप अधीक्षणविद् मनोज कुमार सक्सेना ने स्टार फोर्ट का गहनता से भ्रमण किया। डॉ. यादव ने कहा कि वह कुछ भी बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं। वह एक टास्क (कार्य) पर यहां आए हैं।