फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pali police station chief had absconded even before the case was registered

मुकदमा दर्ज होने से पहले ही फरार हो गया था पाली थानाध्यक्ष

Thu, 05 May 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pali police station chief had absconded even before the case was registered
झांसी। पाली थाने में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज मुकदमा दर्ज होने से पहले ही फरार हो गया था। थाना परिसर में जिस कमरे में वह रहता था उस पर ताला लगा दिया था। खास बात यह है कि एसओ की फरारी को थाने का स्टाफ घंटों छुपाए रहा। यहां तक की ललितपुर पुलिस के आला अफसर भी इससे अनजान बने रहे। एडीजी कानपुर भानू भास्कर ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल आरोपी थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज के खिलाफ मंगलवार की दोपहर को 2 बजे मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन उससे पहले ही वह फरार हो गया था। इससे साफ है कि उसे पूरी कार्रवाई की जानकारी थी। इतना ही नहीं जिस कमरे में वह रहता था वहां पर भी ताला लगा दिया गया था। थाना परिसर से वह आसानी से निकल गया लेकिन थाने के स्टाफ को इसकी जानकारी नहीं हुई। जब रात को डीआईजी जोगेंद्र सिंह थाने पर पहुंचे तो बताया गया कि थानाध्यक्ष फरार हो गया है। जबकि इससे पहले ललितपुर के आला अफसर बार बार कहते रहे कि थानाध्यक्ष को हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं कुछ आला अफसर तो इस प्रकार की घटना की जानकारी होने से ही इंकार करते रहे थे। एडीजी कानपुर भानू भास्कर ने भी माना कि पुलिस स्टाफ की भूमिका ठीक नहीं रही है। इसी पर 29 पुलिस कर्मियों के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed