फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pairol free jail a people murder his wife after that sucide

पैरोल पर छूटकर आए कैदी ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर दी जान

Wed, 24 Jun 2020 07:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Pairol free jail a people murder his wife after that sucide
गला रेतकर की हत्या - फोटो : ??? ????? ?? ?????
करैरा(झांसी)। शिवपुरी जिले के करैरा थाना इलाके में पैरोल पर जेल से छूटकर आए एक सजायाफ्ता कैदी ने घर पहुंचकर पहले पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करैरा कस्बे के टीला गांव के लोटनपुरा निवासी कैलाश जाटव (35) को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वो ग्वालियर जेल में सजा काट रहा था। तीन मार्च को वह तीन महीने की पैरोल पर घर आया था। तीन जून को उसकी पैरोल खत्म हो गई थी, लेकिन बसें न चलने की वजह से उसने करैरा के उप जेल में ही हाजिरी देकर तीन महीने की पैरोल और बढ़वा ली थी। मंगलवार - बुधवार की दरम्यानी रात उसके तीनों बच्चे रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए थे। कैलाश और उसकी पत्नी कलावती (30) घर में अकेले थे। इसी दौरान किसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में उसने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह कैलाश का भाई ठाकुरदास जाटव उसके घर आया। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर कैलाश फांसी के फंदे पर झूलता नजर आया। जबकि, उसकी पत्नी का रक्तरंजित शव पलंग पर पड़ा था। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के अंदर कूद कर दरवाजा खोला। इसके बाद घटना की जांच कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करैरा थाने के दरोगा चेतन शर्मा का कहना है कि कैलाश सनकी किस्म का व्यक्ति था। किसी बात पर पत्नी से रात में विवाद होने पर उसने पहले पत्नी को मारा और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कलावती का गला चाकू से काटा गया है। गले की नस कटने और खून अधिक बहने से उसकी मौत हुई है। पुलिस की आगे की पड़ताल भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों की हत्या में हुई थी सजा
झांसी। कैलाश जाटव ने गांव के ही दो बच्चों की निर्मम हत्या की थी। इस घटना को उसने दस साल पहले अंजाम दिया था। बच्चों के परिजनों ने कैलाश पर हत्या का आरोप लगाया था। आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने कैलाश को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। वो अपनी सजा ग्वालियर जेल में काट रहा था।

बच्चों के सिर से मां का साया भी छिना
झांसी। कैलाश के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी 16 साल की, दूसरी 14 की और बेटा 8 साल का है। चूंकि, कैलाश लंबे समय से जेल में बंद था। ऐसे में मां कलावती ही तीनों बच्चों की परवरिश कर रही थी, लेकिन कैलाश ने बच्चों के सिर से मां का साया भी छीन लिया। घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed