फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pairol accept then not going out

पेरोल मिलने के बाद भी जेल से बाहर आने को तैयार नहीं कैदी

Thu, 03 Jun 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
pairol accept then not going out
पेरोल मिलने के बाद भी जेल से बाहर आने को तैयार नहीं कैदी
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की भयावहता से तमाम लोग दहशत में हैं। इन्हीं में से एक है जेल में निरुद्ध बंदी। जी हां, इस बंदी की पेरोल स्वीकृत की जा चुकी है। बावजूद, वो बाहर आने को राजी नहीं है। बंदी ने जेल प्रशासन से स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना महामारी के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही वो बाहर आएगा।
जेल में निरुद्ध शायद ही कोई ऐसा बंदी हो जो बाहर नहीं आना चाहता है। लेकिन, इनमें से एक बंदी अपवाद बना हुआ है। ये बंदी फर्जी अंक पत्र के सहारे सशस्त्र बल में शामिल हो गया था। बाद में इसकी पोल खुली तो धोखाधड़ी पकड़ी गई। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। न्यायालय ने एक साल की सजा सुनाई। 11 नवंबर 2020 से ये जेल में निरुद्ध है। हाल ही में कोरोना काल में जेल में बंदियों की संख्या कम करने के लिए तमाम बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया। 14 मई को इसकी भी पैरोल स्वीकृत हो गई। लेकिन, इससे बाहर आने से हाथ खड़े कर दिए। बंदी ने जेल प्रशासन से स्पष्ट कर दिया कि जब तक कोरोना वायरस की बीमारी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाएगी, तब तक वो बाहर नहीं जाएगा। बंदी का कहना है कि बाहर की जगह वो अपने आप को जेल में ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

बंदी की पेरोल स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन, वो कोरोना के डर से अभी बाहर नहीं जाना चाहता है। उसकी समझाया गया, परंतु वो माना नहीं। ऐसे में वो अभी जेल में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रंग बहादुर पटेल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed