फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Painting, photography, digital art displayed in the exhibition

Jhansi News: प्रदर्शनी में चित्रकला, फोटोग्राफी, डिजिटल आर्ट को किया प्रदर्शित

Sat, 13 Jan 2024 03:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Painting, photography, digital art displayed in the exhibition
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कला सोपान और सृजन दी ड्राइंग एंड पेंटिंग क्लब की ओर से राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में चित्रकला, फोटोग्राफी, डिजिटल आर्ट को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी की संयोजक डॉ. श्वेता पांडेय ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के कलाकारों की कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के साथ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें सर्वोत्कृष्ट तीन कृतियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण पत्र और कैटलॉग भी दिया जाएगा। यह कला प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक सभी के लिए खुली हुई है। यह कला सोपान द्वारा आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी है। प्रथम कला प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय संग्रहालय झांसी में हुआ था। प्रदर्शनी का शुभारंभ कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने किया। ललित कला संस्थान के शिक्षक गजेंद्र सिंह, छात्र सत्यम, अल्लादीन, रौनक, सपना, स्वाति ने नैक के ए प्लस ग्रेड, स्वामी विवेकानंद की रंगोली भी बनाई। इस दौरान कुलसचिव विनय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, प्रो. मुन्ना तिवारी, उप कुलसचिव दिनेश कुमार, सुनील सेन, अंजुम शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed