फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Paid tributes to Shaheed Chandrashekhar Azad

शहीद चंद्रशेखर आजाद को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Sun, 28 Feb 2016 12:56 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Paid tributes to Shaheed Chandrashekhar Azad
झांसी। शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं क्रांतिकारी भगवान दास माहौर का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन


आयकर कार्यालय के निकट स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पर जिला एकीकरण समिति, शहीद स्मृति, नगर निगम झांसी, महारानी लक्ष्मीबाई बाल मंदिर, भानी देवी गोयल स्कूल, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की संयुक्त सहभागिता के साथ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस व क्रांतिकारी भगवान दास माहौर का जन्म दिन मनाया गया।

नगर निगम द्वारा प्रतिमा को पुष्पमालाओं से सजाया गया था। इस अवसर पर भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज व महारानी लक्ष्मीबाई मंदिर व्यायाम शाला के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय धुनों के साथ बैंड वादन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली, केदारनाथ अग्रवाल आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। 
विज्ञापन


इस मौके पर जानकी शरण वर्मा, रामप्रकाश अग्रवाल, उमेश पांडेय, गजानन खानवलकर, डॉ. नीति शास्त्री, डॉ. सुनील तिवारी, अरविंद वशिष्ठ, जेएन पाठक, रवि सक्सेना, शहर काजी मोहम्मद कामिल, उस्मान खान, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, नंदकिशोर सविता, प्रकाश गुप्ता, शंभू सेन, राहुल मिश्रा, रजनी रायकवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, श्री हनुमान सेना के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित दास महाराज के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर आजाद को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मोहित यादव, अभिषेक कुमार, ऋषभ झा, आकाश राय, अमर सिंह, राजा ठाकुर आदि उपिस्थत रहे।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में महानगर जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी की अध्यक्षता में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद व भारतीय जनसंघ के संस्थापक  सदस्य नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने अमर शहीदों के बलिदान को याद कर उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया।


इस मौके पर नगर विधायक रवि शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुबोध गुबरेले, क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रभान राय, सावित्री कुशवाहा, कुमुद शर्मा, अमित साहू, नंद किशोर भिलवारे, हेमंत ठाकुर, राकेश मिश्रा, प्रमोद कुशवाहा, रोहित गोठनकर, नीता अवस्थी, लखन कुशवाहा, कनक शिवहरे, विकास यादव, मोती लाल वर्मा, राजकांतेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन मुकेश मिश्रा ने किया और आभार संजीव अग्रवाल लाला ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed