{"_id":"6afe0373dd31fce13c045770","slug":"paid-tribute-to-the-brave-woman-sacrifice-and-patriotism-moth-news-c-162-1-mot1003-102295-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वीरांगना के बलिदान और राष्ट्रप्रेम को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वीरांगना के बलिदान और राष्ट्रप्रेम को किया नमन
Thu, 19 Nov 2026 01:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
भंडरा। स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकांत खरे ने की। बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी मुख्य अतिथि व वक्ता रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन और पुष्प अर्पित कर हुआ। अतिथियों ने महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य वक्ता संतोष गंगेले कर्मयोगी ने वीरांगना के साहस, शौर्य, देशभक्ति और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशामुक्ति, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी पर भी मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विद्यालय की 11 छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने महापुरुषों के आदर्शों, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ने का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन श्रीपत पाल ने किया। इस अवसर पर विजय बहादुर निरंजन, विष्णुप्रसाद पटेल, लक्ष्मी प्रसाद राय, सुन्नूलाल रैकवार, बृजमोहन खरे, सुरेश गुप्ता, अनिल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।