फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pahadi todtey doing blasting

पहाड़ी तोड़ने के लिए की गई ब्लास्टिंग से

Thu, 03 Nov 2022 10:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pahadi todtey doing blasting
झांसी। झांसी-छतरपुर रेल लाइन के बीच स्थित खजुराहो सेक्शन में बुधवार देर शाम पहाड़ी तोड़ने के लिए की गई ब्लास्टिंग से करीब 200 मीटर रेल पटरी उखड़ गई। अन्य उपकरण भी खराब हो गए। पास में स्थित मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इस सेक्शन में करीब पांच घंटे यातायात प्रभावित रहा। पांच जोड़ी सवारी गाड़ियां विलंब से रवाना हुईं। करीब 80 लाख रुपये की रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। आरपीएफ ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छतरपुर के खजुराहो थाना क्षेत्र के धनूपुरा गांव के पास पहाड़ी तोड़ने के लिए विस्फोटक लगाया गया था। बुधवार देर-शाम इसमें विस्फोट किया गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि पहाड़ी के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पोल संख्या (1199/16 से 1200/02) का करीब 200 मीटर हिस्सा भी उखड़ गया। यहां लगा ओएचई पोल, तार समेत कैंटीलीवर भी टूट गया।
विज्ञापन

विस्फोट से घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर तक रेल उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में आरपीएफ की तहरीर पर खजुराहो पुलिस ने ओम साईं राम क्रशर के संचालक रुचिर जैन एवं भोला एक्सप्लोसिव के प्रोपराइटर हरिश्चंद्र पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी रुचिर जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। रेल ट्रैक की तत्काल मरम्मत शुरू करा दी गई थी। इस वजह से रेल यातायात अधिक बाधित नहीं रहा। मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कराई गई है।
आशुतोष, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed