{"_id":"6aea3cd640ea2cad7601f382","slug":"paddy-procurement-did-not-take-place-in-moth-due-to-a-lack-of-cash-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-108812-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नकदी न होने से मोंठ में नहीं हुई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नकदी न होने से मोंठ में नहीं हुई धान की खरीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। मंगलवार को स्थानीय स्टेट बैंक द्वारा गल्ला व्यापारियों को नकदी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस कारण मंडी में धान की नीलामी नहीं हो सकी। व्यापारियों ने नकदी की कमी के चलते धान खरीदने से मना कर दिया। इससे नाराज किसानों ने मंडी में जमकर हंगामा किया। दिनभर किसान, व्यापारी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत चलती रही। हालांकि, समस्या का तत्काल कोई समाधान नहीं निकल पाया। मंगलवार को मंडी में धान की खरीद पूरी तरह ठप रही। देर शाम तक मंडी परिसर में गहमागहमी बनी रही।
सुबह करीब 10 बजे तक बोली न लगने पर किसानों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि व्यापारी धान खरीदने से बच रहे हैं। किसान नेता सुरजीत राजपूत की अगुवाई में किसानों ने तहसील पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने जॉइंट मजिस्ट्रेट मनीषा धार्वे को अपनी समस्या बताई। इस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि बैंक से नकदी नहीं मिल रही है। नकदी उपलब्ध होने पर ही वे किसानों के धान की खरीद कर पाएंगे। एसडीएम ने बैंक के एलडीएम और स्थानीय शाखा प्रबंधक से बात की। बैंक ने मंगलवार को नकदी न होने की बात कही। उन्होंने बुधवार को पैसा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, इससे मंगलवार को खरीद शुरू नहीं हो सकी।
इस दौरान किसानों और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थिति को देखते हुए तहसीलदार दोबारा मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर सहयोग बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
0000
विधायक के हस्तक्षेप पर भी नहीं बनी बात
सूचना पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों और व्यापारियों से बातचीत की। विधायक ने बैंक अधिकारियों और एलडीएम से संपर्क कर नकदी की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया। लेकिन, मंगलवार को खरीद नहीं हो पाई। विधायक ने बताया कि बैंक अधिकारियों से बुधवार को नकदी पहुंचने की बात हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से भी बात कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।
0000
दो फीसदी कटौती न करने के निर्देश
जॉइंट मजिस्ट्रेट मनीषा धार्वे ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से धान खरीद में दो फीसदी शुल्क की कटौती नहीं होगी। व्यापारियों को बोली लगाकर धान खरीदने और बिना किसी कटौती के भुगतान करने को कहा गया। वहीं, कई किसानों ने दबी जुबान में तत्काल नकद भुगतान की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि वे दो फीसदी कटौती के साथ भी नकद भुगतान लेकर धान बेचने को तैयार हैं। मंडी में धान लेकर पहुंचे सैकड़ों ट्रैक्टरों को नीलामी चबूतरे के आसपास खड़ा कराया गया। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि मंडी परिसर में पहले से खड़े किसानों के धान की बोली पहले लगाई जाएगी।