{"_id":"5d8a848c8ebc3e93d0284f32","slug":"padak-ho-ya-upadhi-aage-aadhi-aabadi-jhansi-news-jhs148839262","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक हो या उपाधि, आगे आधी आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक हो या उपाधि, आगे आधी आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदक हो या उपाधि, आगे आधी आबादी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बंटने वाले कुलाधिपति पदक और उपाधियों में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मार ली है। वहीं, विन्यासीकृत पदकों में भी छात्राएं ही आगे रहीं हैं।
दीक्षांत समारोह एक कुलाधिपति पदक, 15 रजत और 19 कांस्य पदक दिए जाएंगे। इन 35 पदकों में 23 छात्राओं और 12 छात्रों को पदक मिलेंगे। इसके अलावा विभिन्न विषयों में परास्नातक में 7931 छात्राओं और 4826 छात्रों को उपाधि वितरित की जाएगी। वहीं, स्नातक में 21091 छात्राओं और 15291 छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। इस साल विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्रतिशत के लिए कैंपस के कृषि विज्ञान संस्थान के एमएससी एंटोमोलॉजी के छात्र पवन कुमार को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसके अलावा विन्यासीकृत पदकों में भी छात्राएं आगे हैं। 43 विन्यासीकृत पदकों में 29 महिला और 14 पदकों छात्रों को पदक दिए जाएंगे। हालांकि, सिर्फ विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि में छात्र आगे हैं। नौ छात्र और छह छात्राओं को पीएचडी की उपाधि वितरित की जाएंगी।