फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   oxsizen concontretar ki liye bidhyak ne diye 50 lakh

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए विधायक ने दिए 50 लाख

Sun, 25 Apr 2021 08:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
oxsizen concontretar ki liye bidhyak ne diye 50 lakh
झांसी के सदर विधायक ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की बात कही है। - फोटो : ???? ????
झांसी : ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए विधायक ने दिए 50 लाख
विज्ञापन

झांसी। कोरोना से जंग के लिए सदर विधायक रवि शर्मा ने अपनी निधि से 50 लाख रुपये प्रशासन को दे दिए हैं। विधायक ने इस राशि से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की बात कही है, ताकि ऑक्सीजन की कमी की समस्या से निपटा जा सके।

जिला प्रशासन को पत्र लिखकर विधायक ने कहा कि झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना वायरस के गंभीर संकट से जूझ रहे मरीजों के लिए कई प्रकार की जरूरतें और संसाधनों की ज्यादा आवश्यकता है। इस संकटकाल में कोरोना के गंभीर संकट से जूझ रहे मरीजों के लिए इंफेक्शन, दवाओं, उपचार, संसाधनों, उपकरणों की खरीद या अन्य सहायता के लिए 50 लाख रुपये की विधायक निधि प्रशासन को दी है। कहा कि इन दिनों मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत प्रमुखता से पड़ रही है। सुझाव है कि यदि हम हवा से सीधे प्रति मिनट दो से दस लीटर तक ऑक्सीजन का उत्सर्जन करने वाली ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें मंगवाने में विधायक निधि की राशि का उपयोग करें तो इसकी भारी कमी की समस्या से निपटा जा सकता है। साथ ही ऑक्सीजन की कमी की वजह से लोगों को भटकना भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed