फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   overbridge ne chopat ki yatayat vibasta

ओवरब्रिज ने चौपट की यातायात व्यवस्था

Thu, 11 Apr 2019 12:33 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
overbridge ne chopat ki yatayat vibasta
sipri overridge samsya, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के सदस्यों ने बुधवार को ओवरब्रिज के नीचे लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापारियों के बीच चर्चा की।
विज्ञापन


इस मौके पर महामंत्री चौधरी फिरोज ने कहा कि पिछले पांच साल में सीपरी बाजार ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ब्रिज का काम कब तक पूरा होगा? यह भी कोई रेल अफसर बताने को तैयार नहीं है। ब्रिज निर्माण से यातायात पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कच्ची सड़क व गड्ढों से लोग चुटहिल हो रहे हैं।


व्यापारियों ने चेताया कि अगर जल्द ही किसी सक्षम अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने ओवरब्रिज निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की तो वह किसी भी हद तक जाने को तैयार होंगे। इस दौरान व्यापारियों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता अध्यक्ष संतोष साहू ने की। चर्चा में राकेश दुबे, नरेंद्र अग्रवाल, अजय कपूर, पवन जैन, उदय सोनी, गुड्डू चौरसिया, पप्पी जैन, संतोष गुप्ता, प्रवेश साहू, प्रकाश साहू, श्याम चौरसिया, सरदार रंजीत सिंह, चंद्रकांत गुप्ता, कमल कोडवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed