फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Outsourced workers will sell tickets at 25 stations of the railway division.Outsourced workers will sell tickets at 25 stations of the railway division.

Jhansi News: रेल मंडल के 25 स्टेशनों पर आउटसोर्स कर्मी बेचेंगे टिकट

Fri, 09 Aug 2024 05:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Outsourced workers will sell tickets at 25 stations of the railway division.Outsourced workers will sell tickets at 25 stations of the railway division.
- ऑटोमेटिक वेडिंग मशीन से टिकट बिक्री के बदले मिलेगा कमीशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेल मंडल में यात्री सुविधाएं तेजी से निजीकरण की ओर बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में 25 स्टेशनों पर जनरल कोच में यात्रा करने वालों के लि̣ए टिकटों की बिक्री को भी निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। अब इन स्टेशनों पर आउटसोर्स कर्मी टिकट बेचेंगे। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है।
झांसी रेल मंडल के अमानती सामान घर, प्रतीक्षालय, पार्किंग, पार्सल पैकिंग आदि की व्यवस्था निजी हाथों में सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य छोटे स्टेशनों पर जनरल टिकट बिक्री के लिए रेलवे खिड़की को भी ठेके पर दिया गया है। इसके बदले रेलवे टिकट बिक्री एजेंट को कमीशन भी दे रहा है। अब इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए मंडल ने 25 स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन से जनरल टिकट बिक्री के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा टिकट बिक्री का निजीकरण
जनरल टिकटों की बिक्री के लिए एजेंटों की तैनाती के लिए मंडल ने धाैर्रा, जखौरा, सोनी, उदयपुरा, एट जंक्शन, आंतरी, भुआ, गढ़मऊ, पारीछा, ऊसरगांव, डिगवाही, करौंदा, आगासौद, दैलवारा, अनंत पेठ, बुड़पुरा, हेतमपुर, जीरोन, खजराहा, माताटीला, परौना, रायरू, सांक, सिकरौदा कंवारी और सिथौली स्टेशन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंडल के 25 स्टेशनों पर जनरल टिकटों की बिक्री के लिए एजेंटों को आमंत्रित किया गया है। तीन सितंबर तक इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed