फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   OTS: One thousand people registered on the last day

ओटीएस : आखिरी दिन एक हजार लोगों ने कराया पंजीकरण

Sun, 31 Dec 2023 11:38 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 31 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
OTS: One thousand people registered on the last day
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना में आखिरी दिन एक हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें लगभग आठ लाख रुपये राजस्व आया है। विभाग आज से बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
बिजली विभाग द्वारा आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई थी। 31 दिसंबर तक योजना के तहत कुल दो लाख लोगों से 370 करोड़ रुपये वसूली करने का लक्ष्य था, लेकिन योजना में महज 43 हजार उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण करवाया। इनसे 26 करोड़ रुपये राजस्व वसूला गया। अब विभाग बकायेदारों पर कार्रवाई करेगा। उनके कनेकशन काटे जाएंगे। साथ ही नोटिस और आरसी की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक आखिरी दिन तक जिन लोगों ने पंजीकरण करवाया है, उनको योजनाओं का लाभ मिला है। बाकी जो रह गए हैं उनके खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



----
रात 12 बजे तक खुले रहे काउंटर
विभाग द्वारा 31 दिसंबर को रात 12 बजे तक काउंटर खोलने का आदेश जारी किया गया था। जिले के सभी काउंटरों पर लगभग 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिन्होंने बिजली बिल के जमा एवं संशोधन के लिए उपभोक्ताओं के पंजीकरण करवाए। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी व अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने खुद सभी काउंटरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed