फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Organic fertiliger used to replace chemical

रासायनिक की जगह जैव कीटनाशकों का हो उपयोग

Sat, 27 Jun 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Organic fertiliger used to replace chemical
वेबिनार - फोटो : ???????
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सब्जी रोग प्रबंधन की नई दिशाएं विषयक वेबिनार में उद्यान मंत्री राम चौहान ने कहा कि देश के विभिन्न कृषि अनुसंधान संस्थानों की प्रयोगशालाओं में तैयार बायो पेस्टिसाइड्स के प्रयोग से सब्जियों और फसलों को विषैले रसायनों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। जरूरत इस बात की है कि हम वर्तमान में रसायनिक कीटनाशकों की जगह जैव कीटनाशकों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के पूर्व कुलपति प्रो. कल्लू गौतम ने बताया कि किसी विशेष मौसम में यदि रोग की अधिकता होती है तो किसान बुवाई की तिथियों में बदलाव कर सब्जियों में रोगों के संक्रमण से बच सकते हैं। बीयू कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि वनस्पतिशास्त्रियों तथा कृषि वैज्ञानिकाें का दायित्व है कि वे ऐसी सब्जियों के उत्पादन व प्रयोग को बढ़ावा दें जो मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सके। इस दौरान प्रो. एसपी सिंह, प्रो. एमएम सिंह, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. गजाला रिजवी, डॉ. आरडी कुरेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed