{"_id":"6ac0195054a3fa1d0707a509","slug":"orders-remain-confined-to-paperwork-district-hospitals-lift-has-been-out-of-order-for-a-year-jhansi-news-c-11-jhs1019-889339-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कागजों पर दौड़ रहे आदेश , एक साल से ठप है जिला अस्पताल की लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कागजों पर दौड़ रहे आदेश , एक साल से ठप है जिला अस्पताल की लिफ्ट
Sat, 03 Oct 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी की लिफ्ट एक साल से खराब है। इसे गारंटी अवधि में भी कार्यदायी संस्था ने सही नहीं किया है। जानकारी होने पर डीएम ने सीडीओ को समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए हैं। इसके एक माह से ज्यादा समय गुजर गया है मगर अभी तक लिफ्ट सही नहीं हो सकी।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उप्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ (यूपीआरएनएस) ने लिफ्ट लगवाई थी, वह कुछ दिन के बाद खराब हो गई। अस्पताल प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को गारंटी अवधि होने पर लिफ्ट को सही कराने के लिए कई बार पत्र लिखे मगर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जिस पर कार्यदायी संस्था ने जल्द समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया मगर लिफ्ट सही नहीं हुई। अस्पताल प्रशासन ने डीएम की अध्यक्षता में दो बार हुई जिला हेल्थ सोसाइटी (डीएचएस) की बैठक में समस्या को उठाया। जिस पर डीएम ने सीडीओ को समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को बुलाकर लिफ्ट सही करने के लिए कहा मगर अभी तक लिफ्ट सही नहीं हो सकी है।
0- लिफ्ट सही हो, तभी बनेंगे नये वार्ड
जिस जगह वर्तमान में इमरजेंसी चल रही है, वहां एक साल पहले आईसोलेशन वार्ड बना हुआ है। इसके ऊपर बड़े कक्ष बने हुए हैं, जहां वार्ड बनाने की योजना के तहत ही लिफ्ट लगवाई गई थी। सूत्रों का कहना है कि लिफ्ट के सही होने के बाद दोनों हॉल में बेड डालकर वार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इमरजेंसी में लगी लिफ्ट के खराब होने की सूचना प्रशासन को है। कार्यदायी संस्था कई बार लिफ्ट को जल्द सही करने का भरोसा दे चुकी है। अब यह कब सही होगी, यह कहना संभव नहीं है।
डॉ. आरके सक्सेना, एआईसी जिला अस्पताल
तीन साल से खराब लिफ्ट की जगह लगेगी नई
मेडिकल कॉलेज के वार्डों की करीब तीन साल से खराब पड़ी दो लिफ्ट के स्थान पर नई लिफ्ट लगाई जाएगी। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग लिफ्ट लगने का काम जल्द शुरू हो जाएगा।