फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Order to file complaint for making indecent remarks on Mulayam Singh

Jhansi News: मुलायम सिंह पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर परिवाद दर्ज करने का आदेश

Tue, 11 Feb 2025 03:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Order to file complaint for making indecent remarks on Mulayam Singh

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले राजू दास के खिलाफ न्यायालय ने परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कल्पना यादव के न्यायालय ने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिया। थाना रक्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अठोंदना निवासी समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश यादव ने न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 जनवरी 2025 को सोशल मीडिया पर राजू दास हनुमानगढ़ी अयोध्या के नाम से अकाउंट के माध्यम से पदम विभूषण से सम्मानित, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव पर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की गई। इससे वादी के साथ ही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है। इस संबंध में थाना रक्सा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत पर कार्रवाई न किए जाने पर न्यायालय की शरण ली। सुनवाई के बाद न्यायालय ने मामले को परिवाद के रूप में पंजीकृत करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed