Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Opposition unity will crumble before elections: Brij Bhushan Sharan Singh

चुनाव से पहले भरभराकर गिर जाएगी विपक्षी एकता: बृजभूषण शरण सिंह

Tue, 04 Jul 2023 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Opposition unity will crumble before elections: Brij Bhushan Sharan Singh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पहलवानों से हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को झांसी आए। अपने दौरे के दौरान वह पहलवानों से हुए विवाद के मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधे रहे। लेकिन, विपक्षी दलों पर जरूर उन्होंने यह कहते हुए निशाना साधा कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता भरभराकर गिर जाएगी।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार की शाम झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने सखी के हनुमान मंदिर में दर्शन किए और गुरुपूर्णिमा के अवसर पर महंत नागा मोहनदास का पूजन किया। इसके बाद शिवाजी नगर पहुंचकर महंत वैदेही वल्लभ से आशीर्वाद लिया। इसके लिए दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सांसद ने कहा कि विपक्षी दल आपस में तब एक होंगे, जब उनके खुद के क्लेश खत्म हो जाएंगे। भाजपा के विरोध में इकट्ठा हुईं पार्टियों में मौकापरस्त लोगों की भरमार है, जो अपने ही दलों की अंदरूनी कलह में उलझे हुए हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस दौरान भाजपा सांसद पहलवानों से हुए विवाद पर कुछ भी बोलने से बचते रहे। इससे पूर्व झांसी आगमन पर भाजपा सांसद का महंत अर्पित महाराज, जिला सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष लाखन सिंह अस्ता समेत आकाश गुर्जर, रिंकू महाराज, मृत्युंजय परिहार आदि स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed