{"_id":"688d17f29aa69fe3e70e34bd","slug":"opposed-the-installation-of-smart-meters-sat-on-dharna-jhansi-news-c-11-jhs1019-610464-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्मार्ट मीटर लगाने का जताया विरोध, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्मार्ट मीटर लगाने का जताया विरोध, धरने पर बैठे
विज्ञापन
झांसी। अंदर ओरछा गेट स्थित तलैया में बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। इसकी जानकारी जब पार्षद प्रतिनिधि नितिन साहू को हुई तो उन्होंने विरोध जताया। उनके समर्थन में आसपास के लोग और व्यापारी भी आ गए।
पार्षद प्रतिनिधि का आरोप है कि विरोध करने पर बिजली विभाग के जेई ने उनसे अभद्रता की। पुलिस भी पहुंच गई, पर स्थानीय लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से अधिक वसूली बिजली विभाग कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक शर्त पर स्मार्ट मीटर लगवाने को तैयार हैं। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों से कहा कि पुराने और स्मार्ट मीटर दोनों लगाए जाएं। एक महीने बाद दोनों की रीडिंग ली जाए। यदि मीटर में समान रीडिंग आती है तो उन्हें स्मार्ट मीटर लगवाने में कोई आपत्ति नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने विधायक रवि शर्मा से मुलाकात कर इस समस्या को रखा। विधायक ने उनकी समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। विरोध दर्ज कराने वालों में नितिन साहू, प्रभात सोनी, राहुल चौरसिया, जीतू सोनी आदि शामिल रहे। ब्यूरो