फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Opium cultivation was being done amidst wheat crop

गेहूं के बीच अफीम की खेती: पुलिस ने दो खेतों से बरामद किए 92743 पौधे, खसखस के बहाने आरोपी ने दिए थे बीज

Fri, 10 Mar 2023 07:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2023 07:00 AM IST
सार

रक्सा पुलिस को सूचना मिली थी कि दो स्थानों पर गेहूं की फसल के बीच में अफीम की खेती की जा रही है। गेहूं की फसल व अन्य सब्जियों के पौधों के बीच अफीम के पौधे रोपे गए, जिनमें फूल आने भी शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Opium cultivation was being done amidst wheat crop
अफीम की खेती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के रक्सा थाना इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती होते पाई गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, तीन पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। पुलिस ने दो खेतों से अफीम के 92,743 पौधे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


रक्सा थाना पुलिस को सूचना मिली कि रक्सा में दो स्थानों पर गेहूं की फसल के बीच में अफीम की खेती की जा रही है। गेहूं की फसल व अन्य सब्जियों के पौधों के बीच अफीम के पौधे रोपे गए हैं, जिनमें फूल आना भी शुरू हो गया है। इस पर थानाध्यक्ष अरुण तिवारी की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंच गई। दो खेतों में अफीम के 92,743 पौधे पाए। पुलिस की पड़ताल में पांच आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें से अमरपुर निवासी जुगल किशोर कुशवाहा और धर्मेंद्र अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, भूरा यादव, रामकिशोर प्रजापति व जितेंद्र यादव फरार हो गए। तीनों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

वहीं, पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फरार आरोपी भूरा यादव ने उन्हें इसके बीज दिए थे। भूरा ने उन्हें बताया था कि बीज खसखस का है। इसकी खेती से कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलेगा। उसने बताया था कि गांव के कुछ अन्य लोगों को भी इसका बीज खेती के लिए दिया है।

विज्ञापन

ललितपुर के बार में भी पकड़ी जा चुकी है अफीम की खेती
पिछले सप्ताह ललितपुर में भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। वहां भी गेहूं की फसल के बीच में अफीम की खेती की जा रही थी। ड्रोन के जरिए पुलिस ने पहचान कराई थी। इस मामले में भी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

कइयों ने अपने खेतों से हटाए पौधे
रक्सा क्षेत्र में दो खेतों में पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ी है। लेकिन, बताया गया है कि यहां कई खेतों में किसान गेहूं की फसल के बीच अफीम की खेती कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद सभी ने आनन-फानन में अपने खेतों से अफीम के पौधे साफ कर दिए। यह भी बताया जा रहा है कि यहां बीते दो-तीन सालों से चोरी छुपे अफीम की खेती की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed