फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Operation of 32 trains will be affected for five and a half hours on 13th and 20th December, Jhansi-Agra MEMU will not run.

Jhansi News: 13 और 20 दिसंबर को साढ़े पांच घंटे प्रभावित रहेगा 32 ट्रेनों का संचालन, नहीं चलेगी झांसी-आगरा मेमू

Wed, 11 Dec 2024 05:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Operation of 32 trains will be affected for five and a half hours on 13th and 20th December, Jhansi-Agra MEMU will not run.

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के साथ ही बने फुट ओवर ब्रिज ने अपनी आयु पूरी कर ली है। ब्रिज को अब ध्वस्त किया जा रहा है। इस काम के लिए आगामी 13 और 20 दिसंबर को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। साढ़े पांच घंटे के ट्रैफिक ब्लाॅक में पुल के गर्डर उतारे जाएंगे। इस कार्य के चलते झांसी आने वाली 32 ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। दो दिन के इस कार्य में ट्रेनों के प्लेटफाॅर्म भी बदले जाएंगे।

फुट ओवर ब्रिज अब सिर्फ लोहे के पिलर पर खड़ा है। ऐसे में इस पुल से 20-20 मीटर के गर्डर उतारे जाने हैं, जिसके संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे ने कार्यक्षेत्र में किसी भी यात्री के प्रवेश पर रोक लगाई है। इस कार्य के लिए रेल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर ट्रैफिक ब्लॉक की मांग की थी। इसे स्वीकार करते हुए रेलवे बोर्ड ने 13 दिसंबर को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक पावर ब्लॉक लेने की अनुमति दी है। वहीं, दूसरे चरण में 20 दिसंबर को भी सुबह 8 से दोपहर 1:30 बजे तक साढ़े पांच घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार्य के दौरान 5.30 घंटे की अवधि में झांसी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर आने वाली ट्रेनें प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर रोकी जाएंगी। इसके साथ ही 32 ट्रेनें हाेम सिग्नल और यार्ड में रोकी जाएंगी। वहीं, 20 दिसंबर को प्लेटफाॅर्म नंबर तीन, चार और पांच पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर रोका जाएगा।
विज्ञापन




ये ट्रेनें यार्ड और होम सिग्नल पर खड़ी होंगी

गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-बलसाड़ एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, फिरोजपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, कन्याकुमारी-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, मद्रास-वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रानी कमलापति एक्सप्रेस, फिरोजपुर कैंट-मुंबई एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस और ग्वालियर-बराैनी मेल 15 मिनट से 30 मिनट तक यार्ड और होम सिग्नल पर खड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

13 और 20 दिसंबर को नहीं चलेगी झांसी-आगरा मेमू



ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रेलवे ने 13 और 20 दिसंबर को ट्रेन नंबर 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट मेमू का संचालन नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed