{"_id":"69e0053d2549e6f032077aab","slug":"operation-dahan-55699-kg-of-narcotics-destroyed-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-777587-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन दहन : 55.699 किलो मादक पदार्थ कराए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन दहन : 55.699 किलो मादक पदार्थ कराए नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन दहन के तहत बुधवार को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में 128 मामलों से संबंधित 55.699 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट कराए गए। यह कार्रवाई बिजौली स्थित यूपीएसआईआईडीसी के मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल सुविधा केंद्र में कराई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार की मौजूदगी में इसे नष्ट कराया गया। इस दौरान कोतवाली के 58 मामलों में जब्त किए गए 24.844 किलोग्राम, सीपरी बाजार थाना के 32 मामलों का 13.670 किलोग्राम, प्रेमनगर थाना के 25 मामलों के 11.038 किलोग्राम, रक्सा थाना के 9 मामलों के 4.94 किलोग्राम, सदर बाजार थाना के 4 मामलों के 1.2 किलोग्राम माल को नष्ट कराया गया। यह सभी मादक पदार्थ पुलिस ने विभिन्न कार्रवाई के दौरान पकड़े थे। थानों के मालखाने में लंबे समय तक इनको रखने से तमाम तरीके की परेशानी आ रही थी।