फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Open defecation free village and will honor Mjron

खुले में शौच मुक्त गांव और मजरों को मिलेगा सम्मान

Wed, 09 Nov 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Open defecation free village and will honor Mjron
village news jhansi - फोटो : demo
जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि जो गांव और मजरा खुले में शौच मुक्त होंगे, उन्हें सम्मान दिया जाएगा। अभियान में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी। 
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व वर्ल्ड बैंक के सहयोग से संचालित संपूर्ण स्वच्छता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता दूत अब निगरानी समिति के सदस्यों के साथ गांवों का भ्रमण करें। लोगों को बताएं कि खुले में शौच से क्या हानियां हैं तथा ग्रामीणों को शौचालय निर्माण कराने व उनका उपयोग करने पर जोर भी दें। उन्होंने दस टीम लीडर और पांच विशेष कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि जो उत्तर दायित्व दिया गया है, उसका पालन करें। उन्होंने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि खुले में शौच बंद कराने में आपका सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

विश्व बैंक से आए नोडल अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने झांसी जिला बुंदेलखंड में स्वच्छता की पहली पाठशाला बनेगा। संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी राजीव शर्मा ने किया। इस मौके पर डा. अनिल कुमार सोलंकी, डीपीओ करुणा जायसवाल, अतुल द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, राजीव हिंगवासिया, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed