फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   OPD patients will not be troubled, digital X-ray machine will be installed in front of emergency

Jhansi News: ओपीडी के मरीज नहीं होंगे परेशान, इमरजेंसी के सामने लगेगी डिजिटल एक्सरे मशीन

Sat, 25 Nov 2023 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
OPD patients will not be troubled, digital X-ray machine will be installed in front of emergency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। जिला अस्पताल के अंत में एक डिजिटल एक्सरे मशीन लगी हुई है। ओपीडी से दूरी अधिक होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों की परेशानियों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी के सामने डिजिटल एक्सरे मशीन को स्थापित करने के लिए निदेशालय से अनुमति मांगी है।

जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग में रोजाना तकरीबन दो सौ मरीज इलाज कराने के लिए आते है। ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के बाद सौ से डेढ़ सौ मरीजों का एक्सरे कराया जाता है। अस्पताल में एक ही एक्सरे मशीन होने के कारण मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगती है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से ओपीडी के नजदीक ही एक और डिजिटल एक्सरे मशीन को स्थापित किया जाएगा। प्रबंधन की ओर से निदेशालय को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। मंडलीय प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि ओपीडी के सामने वाले कक्ष में डिजिटल एक्सरे मशीन को स्थापित करने के लिए निदेशालय से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed