फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only three buses from Katera to Bangra, fare also high

Jhansi News: कटेरा से बंगरा जाने के लिए सिर्फ तीन बसें, किराया भी ज्यादा

Tue, 04 Feb 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Only three buses from Katera to Bangra, fare also high
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटेरा। कटेरा-बंगरा मार्ग पर पहले 13 बसें संचालित हुआ करती थीं। इनमें 4 बसें झांसी जाती थीं। जबकि 9 बसें कटेरा से एरच जाती थीं। इस समय सिर्फ तीन बसें कटेरा से झांसी चल रही हैं। एक सुबह 8:30, दूसरी 9:30, तीसरी 10:30 बजे जाती है। इसके बाद कटेरा से बंगरा जाने के लिए कोई साधन नहीं है।



पहले नगर से मुख्यालय तक का रोड क्षतिग्रस्त है। बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। 12 किमी का सफर तय करने में 1 घंटे से भी ज्यादा लगता है। उसमें भी वाहन चालकों को कई बार दुर्घटनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। निजी बसों के संचालक कटेरा से बंगरा तक कुल 12 किमी के लिए 30 से 40 रुपये किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन


कटेरा क्षेत्र में 52 गांव है। इतने बड़े क्षेत्र सहित निकटवर्ती मध्य प्रदेश के कई दर्जन गांव के लोगों का आवागमन रहता है। तब टैक्सी एवं आपे से आते हैं। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया लेकिन समस्या हल नहीं हुई। कटेरा से झांसी की दूरी 55 किमी है। बसों का नियमित आवागमन न होने से लोगों को अधिक समय लगता है एवं ज्यादा पैसा भी वहन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed