फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only son injured in road accident dies

Jhansi News: सडक हादसे में घायल इकलौते बेटे की मौत

Mon, 16 Dec 2024 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Only son injured in road accident dies
मोंठ। विगत दिनों थाना शाहजहांपुर के ग्राम बकुंवा के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई थी व तीन घायल हुए थे। घायलों में से एक की मौत सोमवार को इलाज के दौरान हो गई। अब हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

पसैया गांव निवासी विजय वंशकार का बेटा आशीष (17) मोंठ के केसीपी इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके चाचा उमेश कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह 13 दिसंबर को आशीष कोचिंग पढ़कर बाइक से घर आ रहा था। उसके साथ दो बड़ी बहन दीक्षा और पिंकी भी थीं। जब वह बकवां गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर सवार हसापुर निवासी राजकुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, जबकि आशीष, पिंकी व दीक्षा घायल हो गए थे। उमेश कुमार ने बताया कि हादसे में भतीजे आशीष को गंभीर चोट आई थी। तब से उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को आशीष की मौत हो गई। आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता विजय और मां ममता देवी मजदूरी करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed