फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only one railway helpline number soon Indian railways takes decision

अब होगा रेलवे का एक हेल्पलाइन नंबर, रेल मदद एप भी होगा शुरू

Thu, 01 Aug 2019 03:04 AM IST
झांसी ब्यूरो मुकेश साहू, झांसी
मुकेश साहू, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
Only one railway helpline number soon Indian railways takes decision
अवध आसाम ट्रेन - फोटो : Amar Ujala (फाइल फोटो)

रेलवे जल्द ही यात्री सुविधाओं और शिकायतों के लिए एक ही हेल्पलाइन नंबर 139 जारी करने जा रहा है। इसके अलावा ‘रेल मदद’ के नाम से एक एप भी शुरू होगा। इसमें ट्विटर की तरह यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसका ट्रायल शुरू हो गया है। सेंटर फॉर रेलवे इंफोरमेशन सिस्टम (क्रिस) इसे तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


अभी रेलवे ने सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों को जानकारी व शिकायतों के लिए 30 से अधिक हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखे हैं। मगर, सभी नंबरों को एक साथ ध्यान रखना संभव नहीं होता है। इसलिए रेलवे अब सभी हेल्पलाइन नंबरों को खत्म कर सिर्फ एक नंबर रखने की योजना पर काम कर रहा है। जल्द ही यात्री 139 नंबर पर जानकारी व शिकायत दोनों कर सकेंगे। दूसरा, ‘रेल मदद’ के नाम से एक मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है, इस एप पर शिकायत दर्ज कराते ही वह संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी। इससे समस्या को निस्तारित करने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन


जल्द ही यात्रियों को 139 हेल्पलाइन नंबर पर ही सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। बाकी हेल्पलाइन खत्म हो जाएंगे। साथ ही मोबाइल एप ‘रेल मदद’ का भी ट्रायल शुरू हो गया है- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के प्रमुख हेल्प लाइन नंबर

139- ट्रेन व आरक्षण की स्थिति जानने के लिए।
182- ट्रेन में सुरक्षा संबंधी मदद के लिए।
1098- चाइल्ड लाइन की मदद के लिए।
138- ट्रेन में पानी, बिजली, चिकित्सा, एसी आदि यात्री सुविधाओं की शिकायत के लिए।
1072- ट्रेन दुर्घटना होने पर मदद के लिए।
155210- विजिलेंस हेल्पलाइन नंबर।
9717630982- एसएमएस पर शिकायत करने के लिए।
58888- ट्रेन में सफाई कराने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed